इंसान यह सोचता है भगवान ने हमें तो सब कुछ दिया है। खूबसूरत चेहरा दिया है और जीवन जीने के लिए सभी जरूरतों को भी पूरा किया है। लेकिन इंसान पूछता है मेरे हैंडराइटिंग को भी भगवान और अच्छा बना देते तो काफी अच्छा होता।
लेकिन इसमें इंसान को क्या पता है। की हैंडराइटिंग भगवान द्वारा नहीं बनाया जाता है। हैंड राइटिंग सुधारने के लिए आपको खुद मेहनत करने की जरूरत पड़ती है। इसमें भगवान और हम मिलकर आपके हैंडराइटिंग को कुछ नहीं कर सकते हैं।
जब कोई व्यक्ति आपके हैंडराइटिंग को लेकर क्या बोलता है इतनी गंदी हैंडराइटिंग ओहो सच में यार बहुत दुख होता है जब कोई हैंडराइटिंग को लेकर ऐसे कमेंट करता है। उस समय हमें लगता है। कास हम भी एक अच्छे हैंडराइटिंग बना सकें और लोगों को गंदी कमेंट नहीं सुन पाते।
हां हम लोग एक मदद कर सकते हैं। आपके हैंडराइटिंग काफी बेहतर हो जाएगा। खराब हैंडराइटिंग होने के कारण आपकी लिखावट को कोई भी नहीं पढ़ सकता।
अगर कोई पढ़ नहीं सकता है तो और राइटिंग बहुत ही खराब होगा। खराब हैंडराइटिंग होने के कारण एग्जामिनर आपके मार्क भी नहीं देंगे। इसे आप जितना भी चाहे उतना प्रोफॉर्म एग्जाम्स में नहीं कर सकते।
अगर आप एक स्टूडेंट है तो आपको यह जरूरी जाना होगा कि हमें हमेशा साफ और अच्छी हैंडराइटिंग में लिखनी चाहिए।
एक अच्छा है राइटिंग की वजह से एग्जामिनर बच्चे को पहचान लेता है। एग्जामिनर की नजर में वह बच्चा सभी बच्चों से ऊपर रहता है। अगर आपने किसी प्रश्न का उत्तर ही एग्जाम में सही दिया है।
लेकिन आपकी हैंडराइटिंग किसी को दिख नहीं रही है तो आप को मार्क नहीं मिल सकते हैं।
1. अच्छा लिखने की प्रैक्टिस करें।
एक चीज आपने सभी के मुंह से सुना होगा। प्रैक्टिस करने से आपको तुरंत सफलता की ओर देखने लगता है। इसीलिए एक अच्छा हैंडराइटिंग बनाने के लिए प्रतिदिन अपनी ओर से अच्छी राइटिंग लिखनी चाहिए।
हैंडराइटिंग लिखते समय ध्यान दें आपको जल्दबाजी में नहीं करनी है। शिक्षक को जल्दबाजी में कॉपी चेक कराने के समय विद्यार्थी हैंडराइटिंग अच्छा लिखना भूल जाता है।
इसीलिए आपको जल्दबाजी नहीं करनी है और किसी भी राइटिंग को शुरुआत में धीरे-धीरे लिखनी होती है। इससे आपको हैंडराइटिंग पर ज्यादा पकड़ मजबूत होगा। और किसी चीज को लिखते समय वह चीज याद भी होते चले जाएगा। इससे आपको दोनों ही फायदा है।
अगर आप एक विद्यार्थी हैं तो आपको प्रतिदिन स्कूल या ट्यूशन से आने के बाद घर पर पेपर है आप मैगजीन की मदद से अपनी नोटबुक में हैंडराइटिंग प्रतिदिन लिखें। एक विद्यार्थी को प्रतिदिन लगभग 5 पेज का हैंड राइटिंग नोट कॉपी में लिखना चाहिए।
2. शब्दों के बाद स्पेस का ध्यान दें।
अगर शब्दों के बीच में स्पेस ना रहे तो उस शब्द को पढ़ने में काफी मुश्किल होता है। और वही से हमारा हैंडराइटिंग खराब होते चला जाता है। इसीलिए जब भी कोई भी शब्द लिखें। बीच में स्पेस डाला ना भूलें। ऐसा करने से आपका हैंड राइटिंग बेहतर दिखने लगता है।
और शब्दों में स्पेस डालने से खराब राइटिंग भी अच्छा दिखने लगता है। स्पेस देने का मतलब यह नहीं हुआ ज्यादा स्पेस रखें है। ज्यादा स्पेस देने से भी आपका हैंड राइटिंग खराब हो सकता है। शब्दों के बीच में स्पेस इतना ही रखें जो देखने में एक मीडियम की तरह है।
3. ज्यादा तेज ना लिखें
एक अच्छे हैंडराइटिंग को बिगाड़ने में सबसे ज्यादा हाथ ज्यादा तेज लिखने वाले का होता है। ज्यादा तेज लिखने से आपका हैंड राइटिंग और बिगड़ते चला जाता है। जिससे आपको हैंडराइटिंग कभी और भी सुधार नहीं हो पाएगा।
अगर आपका हैंडराइटिंग बढ़िया है तो आप ज्यादा तेज लिख सकते हैं। लेकिन मैं उन लोगों को बात कर रहा हूं जो लोग को हैंड राइटिंग बहुत बेकार है। ज्यादा तेज लिखने से आपको दिमाग में भी लिखने वाले शब्दों को पकड़ नहीं रहता है।
इसीलिए हमेशा आपको धीरे-धीरे और आराम से किसी भी शब्द या वाक्य को लिखें। हैंडराइटिंग निश्चित समय आपको कभी भी जल्दबाजी ना करें। अगर कोई भी काम जरूरी हो तब भी जल्दबाजी करने की कोशिश करे।
जल्दबाजी हैंड राइटिंग लिखने से बहुत सारे नुकसान भी हो सकते हैं जैसे व्याकरण में गलती, कॉमा , पूर्ण बिराम , हलंत इत्यादि जैसे गलतियां हो सकती है।
लेकिन अच्छी बात यह है अगर आप जल्दी बाजी लिखना चाहते हैं। तो आप ज्यादा से ज्यादा प्रैक्टिस करें ज्यादा से ज्यादा प्रैक्टिस करने से आपको गलतियां होने की चांस कम हो जाएगी। और जो आप लिखना चाहते हैं वही आप अपने कॉपी पर लिख पाएंगे।
4. पेन और पेंसिल को अच्छी तरह से पकड़े
अगर आप को ठीक से पेन और पेंसिल नहीं पकड़ने आता है तो आपके हैंडराइटिंग कभी नहीं सुधर सकती है।
फिर आप चाहे जितना भी प्रयास करे। इसलिए आपको अच्छी तरह से पेनया पेंसिल को
पकड़ना आना चाहिए।
हैंडराइटिंग लिखते समय एक बात का और ध्यान दें जब भी आप हैंडराइटिंग लिखे हैं सब अपने पेन को ज्यादा जोर से ना पकड़े। और ज्यादा बल अपने पेन पर नहीं दे।
अपने पेन या पेंसिल को अच्छी तरह से पकड़ने से आपका हैंडराइटिंग में भी सुधार हो सकता है। हमेशा आप पेन या पेंसिल से निभ से थोड़ा ऊपर पकडे।
ज्यादा भी ऊपर नहीं पकड़े जिससे आपका राइटिंग खराब हो सकता है।
5. शब्दों का आकार और साइज का महत्व
दुनिया में हर तरह के लोग होते हैं। कोई लोग हैंडराइटिंग में अपनी किसी शब्द को बहुत बड़ा लिखते हैं और कोई लोग किसी शब्द को बहुत छोटा लिखते हैं। अगर आप किसी शब्द को बहुत छोटा लिखते हैं तो पढ़ने वाले को दिखाई नहीं देता है। अगर आप किसी शब्द को बहुत बड़ा लिखते हैं तो पढ़ने वाले को समझ में नहीं आता है।
अब आप भी सोच रहे होंगे कि किस प्रकार से हैंडराइटिंग लिखें। तो दोस्तों देखिए हमारे कहने का मतलब यह हुआ कि आप कोई भी शब्द को ना ज्यादा बड़ा होने दे और ना ज्यादा छोटा होने दे।
और इसका अंदाजा आप बगल में दोस्त को देखकर लगा सकते हैं। अगर वह दोस्त आपसे अच्छा हैंडराइटिंग देखता होगा तो आपने उसने देखा होगा।
उसका हैंडराइटिंग काफी मीडियम साइज में होता है। जिससे शिक्षक लोग आसानी से पढ़ सकते हैं। अब आप लोग समझ गए होंगे किस प्रकार से हमें हैंडराइटिंग को ज्यादा से ज्यादा बेहतर बनाना चाहिए।
if you have any doubt. please let me know